पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की घोषणा खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने घोषणा की कि वे टोक्यो ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।  सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के लिए इ.......

सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मुस्कान बढ़ाएंगी एमपी का मान

जबलपुर की तीरंदाज यूएसए में करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद भोपाल। यूएसए के यांगटन में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक होने जा रही सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में मुस्कान के चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुस्कान किरार को बधाई दी है। .......

वंदना के शानदार खेल से उत्तराखंड खुश

पिता के निधन पर नहीं आ सकी थी गांव खेलपथ संवाद हरिद्वार। हरिद्वार के छोटे से गांव की वंदना कटारिया ने ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना ने तीन गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। वंदना के इस प्रदर्शन से समूचे उत्तराखंड के लोग खुश हैं। वंदना ने ओलम्पिक में हैटट्रिक लगाने वाली पहली.......

भिवानी के लोगों को विश्वास पूजा लगाएगी गोल्डन पंच

टोक्यो में हरियाणवी बेटी से जगी पदक की उम्मीद खेलपथ संवाद भिवानी। टोक्यो ओलम्पिक में 75 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हरियाणा की महिला मुक्केबाज पूजा रानी बोहरा ने बुधवार को अपने प्रतिद्वंदी अल्जीरिया की मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर ओलम्पिक मेडल की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इस जीत के बाद अब पूजा बोहरा फाइनल के आठ मुक्केबाजों में अपना स्थान बनाने में सफल रही।  मात्र एक मैच जीतते ही पूजा देश क.......

मध्य प्रदेश में एक अगस्त से होगा प्रतिभा चयन

खेल विभाग ले रहा शिक्षा एवं आदिम जाति विभाग से सहयोग खेलपथ संवाद भोपाल। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों, कस्बों और जिलास्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं का चयन करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में एक अगस्त से प्रतिभा चयन कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और.......

टोक्यो के ‘दंगल’ में मंगल करने हरियाणा की बेटियों ने भरी उड़ान

महिला कुश्ती पहलवानों को देश के लिए मेडल लाने की उम्मीद सोनीपत। टोक्यो के ‘दंगल’ में उतरने को हरियाणा की बेटियों ने उड़ान भर दी है। सोमवार को सोनीपत से महिला पहलवानों का दल रवाना हो गया। भारतीय रेसलिंग टीम में हरियाणा की चार महिला पहलवान हैं। सोनीपत के डीसी ललित सिवाच और साई केंद्र की निदेशक ललिता शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ दल को रवाना किया।  साई केंद्र के उप निदेशक प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि इन मह.......

खिलाड़ियों को योगी का तोहफा, खेल कोटे से मिलेगी नौकरी

इस फैसले से खिलाड़ी वर्ग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा खेलपथ संवाद लखनऊ। खेलों के महाकुंभ “ओलम्पिक” की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को बड़ा उपहार दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में अब खिलाड़ियों के लिए पद आरक्षित होंगे। इन पदों पर योग्यतानुसार खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी। शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सभी जरूरी .......

गुरप्रीत बनीं भारतीय जूनियर जेवलिन थ्रो टीम की कोच

खेलपथ संवाद सिरसा। अंतरराष्ट्रीय महिला जेवलिन थ्रोवर गुरप्रीत कौर अब देश के लिए बेहतरीन जेवलिन थ्रोअर तैयार करेंगी। उनकी शानदार उपलब्धियों और बेहतरीन खेल शैली की बदौलत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने केन्या में होने वाली वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय जेवलिन थ्रो टीम का कोच नियुक्त किया है।  गुरप्रीत कौर 23 जुलाई से 15 अगस्त तक पटियाला में आयोजित होने वाले कैंप में भारतीय टीम को प्रशिक्षण देंगी। गुरप्.......

विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे अमित कुमार

खेलपथ संवाद भोपाल। पोलैंड के रॉकला सिटी में 9 से 15 अगस्त, 2021 तक आयोजित कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी अमित कुमार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमित कुमार के भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्.......

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी हैं पर सुविधाएं नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खिलाड़ियों ने बताईं समस्याएं खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक-एक कर समस्याएं बताईं। खिलाड़ियों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे प्रस्ताव बनाकर भेजें उनकी हर समस्या का निदान किया जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक 2021 में भाग लेने जा रहे प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री.......